बरेली, रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार इज्जतनगर मंडल पर ‘‘विश्व पर्यावरण दिवस‘‘ के उपलक्ष्य में आज 21वें दिन इज्जतनगर मंडल के ऑफिस काॅलोनी में वृहत रुप से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज कुमार एवं मंडल के समस्त २ााखा अधिकारियों सहित रेल कर्मियों तथा अन्य हितधारकों ने फलदार एवं छायादार पौधें लगाकर कर उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
वृक्षारोपण के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा ने सभी अधिकारियों एवं रेल कर्मियों को ‘‘पर्यावरण को बचाने के लिए अपने दैनिक जीवन में हर संभव सकारात्मक बदलाव लाने, अपने परिवार के सदस्यों, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहारों को अपनाने तथा प्रकृति संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति जागरुकता फैलाने में सक्रिय योगदान देने का २ापथ भी दिलाई। आगे उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के तहत वृक्षारोपण एक सबसे महत्वपूर्ण और बुनियादी कार्य है। इसका मुख्य उद्देश्य तेजी से घटते वन क्षेत्रों को बढ़ाना, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करना और पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित बनाए रखना है।
इस अभियान के तहत मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों एवं कॉलोनियों में पोस्टर एवं बैनरों के माध्यम से मिशन लाइफ के तहत वृक्षारोपण तथा पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार अपनाने एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में जनभागीदारी की आवश्यकता पर भी विशेष जोर देने के साथ-साथ आमजनमानस को जागरुक भी किया गया।
इज्जतनगर मंडल द्वारा ‘विश्व पर्यावरण दिवस अभियान‘ के तहत स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल रेल परिसर विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
इज्जतनगर।
Budaun Amarprabhat