Breaking News

सर्विलांस सैल द्वारा आमजन के गुम हुए 120 मोबाईल फोन अनुमानित कीमत 20 लाख 40 हजार

Spread the love

राहुल मौर्य
रामपुर। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश की कानून एवं शान्ति व्यवस्था और अपराध नियंत्रण हेतु 10 प्राथमिकताएं निर्धारित की गयी है । जिसमें साइबर अपराध भी एक प्राथमिकता है इन्ही प्राथमिकताओं का अनुपालन करने के क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र मुरादाबाद द्वारा दिये गये।आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक,के कुशल पर्यवेक्षण में आमजन के मोबाईल फोन की गुमशुदगी के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो के आधार पर बरामद किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक, रामपुर के आदेश / निर्देश के अनुपालन में सर्विलांस टीम के अथक प्रयास से थानों पर नियुक्त CEIR पोर्टल टीम के द्वारा गुम हुए 120 अदद मोबाईल फोन बरामद किये गये, जिनकी अनुमानित कीमत 20,40,000/- (20 लाख 40 हजार रुपये) है । सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में एसपी सोमेन्द्र मीना द्वारा बरामद मोबाईल फोनों को सम्बन्धित मोबाईल स्वामियों को सौपा गया । रामपुर पुलिस की इस सफलता पर मोबाईल स्वामियों के चेहरे खिल उठे तथा खुशी की लहर दौड़ गयी । मोबाईल धारकों द्वारा बताया गया कि उन्हें विश्वास नहीं था कि उन्हें अपना खोया हुआ मोबाईल वापस मिल पायेगा । मोबाईल धारकों को सचेत किया गया कि अपने मोबाईल फोन की सुरक्षा जिम्मेदारी से करें । सर्विलांस सैल, रामपुर द्वारा पूर्व में भी मोबाईलों को बरामद कर मोबाईल धारकों को उपलब्ध कराया जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक,द्वारा सर्विलांस टीम को 10,000/- रू0 नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया। सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में जितेन्द्र कुमार प्रभारी सर्विलांस सैल, मंयक गोयल सर्विलांस सैल रामपुर एवं मुख्य आरक्षी विनय कुमार सिहं सर्विलांस सैल रामपुर, मुख्य आरक्षी अनिल कुमार सैनी सर्विलांस सैल रामपुर, मुख्य आरक्षी दीपक चाहल सर्विलांस सैल रामपुर, आरक्षी जय कुमार सर्विलांस सैल रामपुर शामिल हैं।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

गंगा स्नान के दौरान किशोरी लापता, एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें तलाश में जुटीं

Spread the loveसहसवान। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला वरन के पास गंगा नदी में स्नान …

error: Content is protected !!