Breaking News

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन

Spread the love

राहुल मौर्य
मिलक (रामपुर)। भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता ने सोमवार को निरीक्षण भवन में एकत्र हुए। किसानों की खाद एवं फार्मर आईडी संबंधी समस्याओं को लेकर नायब तहसीलदार अंकित अवस्थी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि किसानों को यूरिया खाद उनकी जोत (भूमि) के अनुसार उपलब्ध कराई जाए। यदि 20 एकड़ भूमि वाले किसान को मात्र 5 बोरी यूरिया दी जाएगी तो उसकी शेष फसल प्रभावित होगी। साथ ही फार्मर आईडी, आधार एवं खतौनी में नामों की त्रुटियों का शीघ्र समाधान कर किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाए।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वीरेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र गंगवार, जिला उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद, अरविंद कुमार, मिंटू तिवारी, आशीष चंद एवं विमल शर्मा सहित अनेक किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

गंगा स्नान के दौरान किशोरी लापता, एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें तलाश में जुटीं

Spread the loveसहसवान। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला वरन के पास गंगा नदी में स्नान …

error: Content is protected !!