Breaking News

सरकारी नौकरियों में आरक्षण के अनुपात में PDA को हक नहीं दे रही भाजपा सरकार: आशीष यादव

Spread the love

अमर प्रभात ब्यूरो
बदायूं। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। सोमवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार में संवैधानिक नियमों के तहत आरक्षण का लाभ युवाओं को नहीं मिल पा रहा है।
प्रेसवार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों के आंकड़ों से संबंधित एक ‘डेटा बुक’ भी मीडिया के समक्ष प्रस्तुत की गई। सपा जिलाध्यक्ष ने इस डेटा बुक का हवाला देते हुए दावा किया कि लगभग 12 हजार ऐसी नौकरियां हैं, जहां आरक्षण के नियमों की कथित तौर पर अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि देश का संविधान समाज के हर वर्ग को आनुपातिक प्रतिनिधित्व की गारंटी देता है, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में इसका पालन नहीं हो रहा है।
आशीष यादव ने आगामी राजनीतिक चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता इन परिस्थितियों को देख रही है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनावों में जनता समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए पार्टी को भारी बहुमत से सत्ता सौंपने का काम करेगी।
इस महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता के दौरान संगठन की एकजुटता भी देखने को मिली। मंच पर सहसवान विधानसभा क्षेत्र से विधायक ब्रजेश यादव और शेखूपुर के विधायक हिमांशु यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह दद्दा, सुरेश पाल सिंह चौहान, रजनीश गुप्ता, फखरे अहमद शोबी, सुनीता पाल, सुशांत सिंह राठौर, रचित वैश्य, आमिर सुल्तानी, डॉ. शकील अहमद और नत्थूलाल कश्यप सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए ई-रिक्शा किराया सूची जारी

Spread the love8, 9 और 10 जून को होने वाली परीक्षा के अभ्यर्थियों को मिलेगी …

error: Content is protected !!