Breaking News

एस एच जी बुक कीपर मॉड्यूल – 1 विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ

Spread the love

आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व कार्यक्रम प्रदर्शक वीर पाल सिंह के निर्देशन में चलाया जा रहा दीन दयाल अंत्योदय राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बुक कीपर मॉड्यूल – 1 विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते मंगलवार को देर शाम संपन्न हुआ जिसमें डी आर पी सुरेन्द्र सिंह राठौर ,सुषमा राठौर ने सभी महिला प्रतिभागियों को समूह संगठन , संचालन , गरीबी उन्मूलन , गरीबी का महिलाओं पर प्रभाव , ऋण पुस्तिका , बचत एवं उपस्थिति आदि की विस्तृत जानकारी जुटाई ।
इस कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड जगत क्षेत्र की लगभग पांच दर्जन से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग लिया ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने सभी प्रतिभागियों को एक एक बैग व एक एक छायांकन प्रति भेंट कर उन्हें शुभ कामनाएं दीं ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 07 जून 2026 से 09 जून 2026 तक सुचारू रहा ।
यह जानकारी प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मरम्मत के बाद आमजन के लिए खोला गया रोड ओवरब्रिज

Spread the loveबदायूं। संतोख सिंह तिराहा से पुलिस लाइन चौराहा तक स्थित रोड ओवरब्रिज की …

error: Content is protected !!