Breaking News

बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की नगदी और जेवरात चोरी दंपति की तीन घंटे की गैरमौजूदगी में खाटू श्याम कॉलोनी में वारदात, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बिसौली (बदायूँ)। कोतवाली क्षेत्र के बिसौली नगर स्थित खाटू श्याम कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नगदी और जेवरात चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। चोरों ने इस वारदात को महज तीन घंटे के अंतराल में अंजाम दिया, जिससे स्थानीय निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खाटू श्याम कॉलोनी निवासी युवा कारोबारी विपिन शर्मा मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी पत्नी के साथ किसी कार्यवश वजीरगंज गए हुए थे। दोपहर बाद करीब 3 बजे जब दंपति वापस लौटे, तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। घर के भीतर जाकर देखने पर पहली मंजिल के कमरे में रखी सेफ खुली हुई थी और उसका लॉकर टूटा पड़ा था। पीड़ित परिवार के मुताबिक, अलमारी के लॉकर में रखे लगभग 10 तोला सोने के आभूषण और 9 लाख रुपये नगद गायब थे।
दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस बड़ी चोरी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना का मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए हैं। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने पहले से मकान की रेकी की थी और परिवार के बाहर जाने की सटीक सूचना मिलने के बाद वारदात को अंजाम दिया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कॉलोनी और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। मामले की गंभीरता से तफ्तीश की जा रही है और जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘कहानी वाचन’ एवं ‘अंग्रेजी भाषण’ प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

Spread the loveबदायूं। मदर एथीना स्कूल में बच्चों की प्रतिभा और कला को निखारने के …

error: Content is protected !!