Breaking News

बितरोई स्टेशन पर प्री-एनआई कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित

Spread the love

कुछ गाड़ियां री-शिड्यूल, तो कुछ को रास्ते में नियंत्रित कर चलाया जाएगा

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के बितरोई रेलवे स्टेशन पर 10 से 12 जून 2026 तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (प्री-एनआई) एवं नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किए जाने के कारण कई यात्री ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार 55312 लालकुआं-कासगंज सवारी गाड़ी 11 जून को लालकुआं स्टेशन से 60 मिनट विलंब से संचालित की जाएगी। वहीं 55307 कासगंज-रामनगर सवारी गाड़ी 11 जून को कासगंज से 90 मिनट री-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।

इसके अलावा 12 जून को 55328 बरेली सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी को बरेली से उझानी के मध्य 20 मिनट नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा। इसी प्रकार 55307 कासगंज-रामनगर सवारी गाड़ी को उझानी से बरेली सिटी के मध्य 20 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।संवाददाता : गोविंद देवल
अमर प्रभात, बदायूं/बरेली


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जियोसिंक्रोनस कक्षा से भारत की नई ‘आंख’ बनेगा EOS-05, आज तड़के होगा प्रक्षेपण

Spread the loveबदायूं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) शुक्रवार तड़के 2:55 बजे पृथ्वी अवलोकन उपग्रह …