Breaking News

ग्राम पंचायत नगलाबारहा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं*

Spread the love

*

इस्लामनगर :- विकास खंड इस्लामनगर की ग्राम पंचायत नगलाबाहर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक कुस्राग सागर बिसौली ने की। चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, पेंशन, आवास एवं पशुपालन से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन देते हुए पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी, एडीओ समाज कल्याण, बाल विकास परियोजना अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी ,कृषि विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की।
रात्रि चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। अधिकारियों ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीएसए से कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार-सोमवार अवकाश समेत विभिन्न समस्याओं पर शिक्षक संघ ने की चर्चा

Spread the loveबदायूं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बदायूं के जिला संयोजक दुष्यंत कुमार रघुवंशी एवं …

error: Content is protected !!