Breaking News

दातागंज-बदायूं मार्ग फोरलेन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण बैठक 16 जून को

Spread the love

बदायूं। दातागंज तहसील क्षेत्र में प्रस्तावित दातागंज-तिलहर-जैतपुर-बदायूं मार्ग के फोरलेन निर्माण कार्य को लेकर भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) बदायूं की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई है।

अधिशासी अभियंता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दातागंज-बेला डांडी मार्ग के चौड़ीकरण एवं फोरलेन निर्माण के लिए ग्राम डांडी, परसना और सलेंमपुर क्षेत्र की विभिन्न गाटाओं की भूमि अधिग्रहित की जानी है। भूमि अधिग्रहण से संबंधित किसानों एवं भूमि स्वामियों के साथ आपसी सहमति के आधार पर मुआवजा निर्धारण और अन्य विषयों पर चर्चा के लिए बैठक आयोजित की गई है।

बैठक 16 जून 2026 को प्रातः 11 बजे तहसील दातागंज सभागार में आयोजित होगी। संबंधित किसानों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर भूमि से जुड़े अभिलेखों सहित बैठक में भाग लेने की अपील की गई है।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मार्ग के चौड़ीकरण और फोरलेन निर्माण से क्षेत्र में यातायात सुविधाएं बेहतर होंगी तथा आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित बनेगा। प्रशासन ने प्रभावित किसानों से बैठक में उपस्थित होकर अपनी सहमति एवं सुझाव देने का अनुरोध किया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के जिला प्रभारी राकेश मिश्रा अनावा को फिर मिली जिम्मेदारी

Spread the loveबदायूं। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच …