Breaking News

शिखर इंस्टीट्यूट में ‘हरित संकल्प’: महाअभियान के तहत रोपे गए 200 पौधे

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं (शेखूपुर)। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित ‘वृक्षारोपण महाअभियान-2026’ के क्रम में शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, शेखूपुर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान परिसर में आयोजित इस महाअभियान के तहत 200 छायादार, फलदार और औषधीय पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आर. के. वर्मा एवं डिप्टी रजिस्ट्रार आचार्य राजन मेंदिरत्ता द्वारा संयुक्त रूप से पौधा लगाकर किया गया। इस अवसर पर डॉ. वर्मा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं और स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि, “वृक्ष पृथ्वी के फेफड़े हैं। वर्तमान में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने और भावी पीढ़ी को एक स्वच्छ व सुरक्षित भविष्य देने के लिए पौधारोपण ही एकमात्र विकल्प है। हमें केवल पौधे लगाने तक ही सीमित नहीं रहना है, बल्कि उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी उठानी होगी।”
डिप्टी रजिस्ट्रार आचार्य राजन मेंदिरत्ता ने अपने विचार रखते हुए इसे प्रकृति के प्रति एक ‘नैतिक जिम्मेदारी’ बताया। उन्होंने कहा कि यदि समाज का हर नागरिक अपने जीवन के विशेष अवसरों पर एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो बंजर होती धरती पुनः हरी-भरी हो जाएगी।
इस महाअभियान के दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर शिखा वर्मा, सना फ़ातिमा, समरीन परवीन, चरणजीत, अक्षांशु पटेल, नर्सिंग ट्यूटर राधा गौर सहित दयाराम, गौरव यादव, सुबोध पाठक, पंकज मिश्रा, दिनेश कुमार, अमन यादव और माली संगम व पंकज की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
संस्थान के समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों ने अंत में एक स्वर में यह संकल्प लिया कि वे न केवल इन 200 पौधों की नियमित देखभाल करेंगे, बल्कि पर्यावरण के प्रति आम जनमानस को भी जागरूक करेंगे। इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण का एक सकारात्मक संदेश दिया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पेटेंट बदल देगा ऊंटों की सूरत-सीरत

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज के डॉ. मुकुल …

error: Content is protected !!