Breaking News

गंगा एक्सप्रेसवे पर वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने रोपे पौधे

Spread the love

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, बड़ी संख्या में ग्रामीण भी हुए शामिल

संवाददाता गोविन्द देवल

बदायूं। जनपद के ग्राम वनकोटा के निकट गंगा एक्सप्रेसवे के 174.3 किलोमीटर पर चिह्नित भूमि पर रविवार को वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती बबीता सिंह चौहान ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, एमएलसी प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, नोडल अधिकारी एवं राज्य आयुक्त जीएसटी नितिन बंसल, जिलाधिकारी अवनीश राय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्षारोपण से हरियाली बढ़ेगी, पर्यावरण संतुलित रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा।

वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ में बड़ी संख्या में पौधे रोपे गए। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित करना रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खराब मौसम के चलते बदायूं में 10 और 11 जुलाई को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बदायूं। मौसम विभाग द्वारा जनपद में तेज बारिश और आकाशीय …

error: Content is protected !!