Breaking News

पूर्व मंत्री ओमकार सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव

Spread the love

सहसवान। समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने पूर्व मंत्री स्व. ओमकार सिंह यादव के पैतृक गांव सिंगोला पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।
प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने दिवंगत बाबूजी के व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके निधन को पार्टी और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने स्व. ओमकार सिंह यादव के परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी स्वर्गीय बाबूजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान सहसवान विधायक बृजेश यादव सहित बड़ी संख्या में समर्थकों की उपस्थिति रही।
क्षेत्र में स्व. ओमकार सिंह यादव के निधन के बाद से ही शोक की लहर है। लोग उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनहित के संघर्षों को याद कर रहे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सात दिवसीय आधारभूत आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त किया , प्रमाण पत्र पाकर

Spread the loveनव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सात दिवसीय आधारभूत आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त किया , …

error: Content is protected !!