Breaking News

मधु आई हॉस्पिटल पर सुंदरकांड पाठ और श्रीराम की भजन संध्या का भव्य आयोजन

Spread the love

बिसौली। इनरव्हील क्लब के नवीन सत्र के शुभारंभ अवसर पर मधु आई हॉस्पिटल पर सुंदरकांड पाठ और श्रीराम की भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। उपस्थित क्लब की सदस्याओं के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की और भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की आराधना की। सुंदरकांड पाठ एवं भजन कीर्तन के बाद भगवान की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। सभी श्रद्धालुओं एवं क्लब की सदस्याओं ने सामूहिक रूप से भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर परिवार, समाज एवं देश की सुख समृद्धि की कामना की। नवनियुक्त अध्यक्ष भारती अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि इनरव्हील क्लब केवल एक सामाजिक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, मित्रता और संवेदनशीलता का सशक्त मंच है। क्लब की सचिव डा. सुविधा माहेश्वरी ने बताया कि ऐसे आयोजनों से लोगों में सकारात्मक विचारों का संचार होता है और समाज में प्रेम व सद्भाव मजबूत होता है। इस धार्मिक आयोजन में इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष भारती अग्रवाल, सचिव सुविधा माहेश्वरी, संयोगिता गर्ग, कृष्णा गुप्ता, संगीता रस्तोगी, लता अग्रवाल, ममता अग्रवाल, नमिता गर्ग, अर्चना वार्ष्णेय, प्रतिभा अग्रवाल, मधु शर्मा, अनुपम शर्मा समेत युवाओं और बुजुर्गों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …