Breaking News

सिलहरी में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का भव्य स्वागत

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूँ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का सिलहरी आगमन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके प्रति अपना उत्साह और समर्थन प्रकट किया।
यह स्वागत कार्यक्रम मुख्य रूप से अतुल पटेल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष के पहुँचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर पार्टी की मजबूती और आगामी गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही। इनमें मुख्य रूप से अतुल पटेल (पिंटू), वैभव उपाध्याय, नरोत्तम यादव, रूम सिंह पहलवान, नरेश यादव, राजवीर पटेल, विनोद पटेल, टिंकू पटेल, नरेंद्र पटेल, गौरव पटेल, संजीव पटेल, नेतृपाल और महेश सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

श्रेष्ठ संस्कारों से चमकता है मनुष्य का भाग्य : लीलाधर

Spread the loveयज्ञ से स्वत: मिलते हैं, देव-शक्तियों के अनुदान और वरदान : सुखपाल बदायूं …

error: Content is protected !!