Breaking News

शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर बीएसए से मिला प्रतिनिधिमंडल

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूँ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) नवीन कुमार से भेंट की। इस दौरान शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और उनके निराकरण की मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने जिले के आठ विकास क्षेत्रों में लंबित चयन वेतनमान की पत्रावलियों को तत्काल लगाने की मांग उठाई। इसके साथ ही आसफपुर और बिसौली के 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों की जीपीएफ पत्रावलियों को स्वीकृति देकर भुगतान जल्द करने का आग्रह किया गया। वार्ता के दौरान जीपीएफ ऋण आवेदनों का समय से निस्तारण, प्रोन्नत वेतनमान, चिकित्सा अवकाश, उपार्जित अवकाश, मातृत्व अवकाश और बाल्य देखभाल अवकाश को ससमय स्वीकृत करने जैसे विषयों पर जोर दिया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित पटल सहायकों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया और आश्वासन दिया कि शिक्षकों की इन समस्याओं का समाधान शीघ्र ही कर दिया जाएगा।
इस वार्ता के दौरान जिला महामंत्री उदयवीर सिंह यादव, उझानी ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद दीक्षित, मीडिया प्रभारी आयुष भारद्वाज और वैभव श्रोत्रिय सहित संघ के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खेत की रखवाली करने गए किसान का पेड़ से लटका मिला शव, मचा कोहराम

Spread the loveबदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा में खेत पर फसल की रखवाली …