Breaking News

बिजली विभाग की विभिन्न नीतियों के विरोध में नायब तहसीलदार मो. हारिस के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

Spread the love

संवाददाता आई एम खान
बिसौली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बिसौली इकाई ने बुधवार को बिजली विभाग की विभिन्न नीतियों के विरोध में नायब तहसीलदार मो. हारिस के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष की आह्वान पर नगर अध्यक्ष कृष्णावतार शर्मा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बिजली मीटर की बड़ी हुई कीमतें वापस लेने, उपभोक्ताओं की सहमति के बिना विद्युत लोड बढ़ाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने, अतिरिक्त सिक्योरिटी मनी की वसूली समाप्त करने तथा बिजली बिलों में लगाए जा रहे 10% ईंधन अधिभार को खत्म करने की मांग की गई। श्री शर्मा ने कहा कि यदि सरकार को व्यापार और उद्योग का बढ़ावा देना है, तो बिजली विभाग की जनविरोधी नीतियों पर पुनर्विचार करना होगा। इस दौरान व्यापारियों ने बिजली व्यवस्था में सुधार और उपभोक्ताओं को राहत देने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान नगर अध्यक्ष कृष्ण अवतार शर्मा, नगर पालिका सभासद कृष्णा गुप्ता, बॉबी गुप्ता, कुंवरपाल मौर्य, राजेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

द्रोपदी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में वृक्षारोपण: नन्हे हाथों ने किया प्रकृति संवर्धन का संकल्प

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बदायूँ। प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने की मुहिम …

error: Content is protected !!