Breaking News

स्कूल चलो अभियान’ नन्हे बच्चों ने नारों से जगाई शिक्षा की अलख

Spread the love


कादर चौक। शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य हासिल करने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय, अन्तुईया के छात्र-छात्राओं ने ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत एक भव्य जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने पूरे गाँव में भ्रमण कर अभिभावकों को अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।
संकुल प्रभारी एवं प्रधानाध्यापक ज़मीर अहमद ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘स्कूल चलो अभियान’ का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और जो बच्चे बीच में ही स्कूल छोड़ चुके हैं, उन्हें पुनः शिक्षा से जोड़कर ड्रॉपआउट दर को कम करना ही इस अभियान की प्राथमिकता है।
रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों द्वारा लगाए गए नारे—”आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे”, “हर घर का यही अरमान, पढ़े-लिखे अपना हिंदुस्तान” और “सबको शिक्षा, सबका सम्मान” ने लोगों को झकझोर दिया। रैली के माध्यम से अभिभावकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस शैक्षिक जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के स्टाफ और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ज़मीर अहमद, सहायक अध्यापक काजिम अली, शिक्षामित्र सुनीता देवी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री मीना रानी, सहायिका गीता देवी तथा रसोइयां कमलेश और गीता सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आंगनबाड़ी की ब्लॉक कार्यकारिणी गठित, सर्वेश शर्मा बनीं अध्यक्ष

Spread the loveबदायूं। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक ब्लॉक जगत सभागार में …