Breaking News

पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Spread the love

बदायूं: । जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की समीक्षा बैठक बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में परियोजना अधिकारी नेडा ने मुख्य विकास अधिकारी को विभिन्न बैंकों में लंबित ऋण पत्रावलियों की स्थिति से अवगत कराया।
परियोजना अधिकारी नेडा ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक में 312, भारतीय स्टेट बैंक में 219, बैंक ऑफ बड़ौदा में 197, प्रथमा बैंक में 51, केनरा बैंक में 10, यूनियन बैंक में 17, इंडियन बैंक में 14, बैंक ऑफ इंडिया में 9, सेंट्रल बैंक में 14, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 3, एचडीएफसी बैंक में 3, यूको बैंक में 6, पंजाब एंड सिंध बैंक में 1 तथा सोलफिन में 1 सहित कुल 857 ऋण पत्रावलियां लंबित हैं।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के अंतर्गत लंबित सभी ऋण पत्रावलियों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ समय से प्राप्त हो सके।
बैठक के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंजीकृत वेंडरों की सभी समस्याओं का तीन दिन के भीतर प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे योजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
इस अवसर पर परियोजना अधिकारी नेडा, विद्युत विभाग के अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम), भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक एवं शाखा प्रबंधक तथा जनपद के पंजीकृत वेंडर्स आदि मौजूद रहे।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जिला महिला अस्पताल और सीएचसी बिसौली की ब्लड स्टोरेज यूनिट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूं। औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने जिला महिला चिकित्सालय बदायूं और सामुदायिक स्वास्थ्य …