Breaking News

श्री संकट मोचन दरबार ने रचाया गरीब कन्या का विवाह, शिक्षकों व समाजसेवियों ने दिया सहयोग और आशीर्वाद

Spread the love


बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या-4 स्थित श्री संकट मोचन दरबार एक बार फिर सामाजिक सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण बना। बुधवार को दरबार परिसर में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की एक कन्या का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक रीति-रिवाजों और भक्तिमय वातावरण के बीच पूरे हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराया गया। विवाह समारोह में नगर के गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों, समाजसेवियों और श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।

दरबार के महंत संजय शर्मा ने बताया कि श्री संकट मोचन दरबार वर्षों से धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक सेवा के कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह कराना इसी सेवा अभियान का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि दरबार की ओर से अब तक आठ जरूरतमंद कन्याओं के विवाह सफलतापूर्वक संपन्न कराए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग और श्रद्धालुओं की सहभागिता से इस बार भी आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के युवक-युवती का विवाह गरिमापूर्ण ढंग से कराया गया। विवाह की सभी रस्में वैदिक परंपरा के अनुसार संपन्न हुईं और उपस्थित लोगों ने नवदंपति को उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

महंत संजय शर्मा ने कहा कि यदि समाज का प्रत्येक सक्षम व्यक्ति जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे आए, तो अनेक परिवारों के जीवन में खुशियों का संचार किया जा सकता है। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता, सेवा और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर नगर के शिक्षकों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ सर्वेश सक्सेना, प्रीति सक्सेना, मोहिनी सक्सेना, तानिया सक्सेना, मुकेश सक्सेना, कुसुम शर्मा, आयुष सक्सेना, अंजू सक्सेना, अतुल मिश्रा, तनु शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!