Breaking News

एक ही रात में दो घरों में सेंध, जेवर और नकदी चोरी

Spread the love

ओरछी, बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सुरेनी पापड़ी में चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाकर दीवार काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना में लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी होने की बात पीड़ितों ने बताई है। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, एक पीड़ित परिवार के सदस्य घर के बाहर आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर मकान के पीछे की पक्की दीवार काटकर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने का टीका, हार, गुलशन पट्टी, चांदी का गुच्छा, अंगूठी सहित अन्य जेवरात तथा करीब 35 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।

इसी गांव में दूसरी घटना महावीर पुत्र धर्मदेव के घर हुई। पीड़ित के अनुसार, चोर दीवार काटकर घर में घुसे और एक डिब्बे में रखे 1,600 रुपये निकालकर फरार हो गए।

एक ही रात में दो घरों में चोरी की घटना से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी इस तरह की चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लेंसकार्ट के प्लेसमेंट में छाईं टीएमयू ऑप्टोमेट्री की बेटियां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज 22 स्टुडेंट्स …