Breaking News

माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री से शिष्टाचार भेंट, विषय विशेषज्ञों को पुरानी पेंशन व 5 लाख तक मुफ्त इलाज पर जताया आभार*

Spread the love

*
बिसौली-आज उत्तर प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री से प्रदेश के आमेलित विद्यालयों के विषय विशेषज्ञों के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मंत्री जी को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के विषय विशेषज्ञों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने,बेसिक शिक्षा परिषद एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों,शिक्षा मित्रों व सविंदा कर्मचारियों को मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्णय के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय से प्रदेश के हजारों शिक्षकों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर राजीव कुमार शर्मा,योगेश कुमार शर्मा,नरेश पाल यादव आदि साथ रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उझानी पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित दंपति को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

Spread the loveउझानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ व अपराध नियंत्रण …