Breaking News

बदायूँ को मिली एक और ऐतिहासिक रेल सौगात, बी.एल. वर्मा कल उझानी से नई रेल सेवा को दिखाएंगे हरी झंडी

Spread the love

बदायूँ के लिए विकास की नई रफ्तार, लखनऊ तक सीधी रेल सेवा बनी नई सौगात : बी.एल. वर्मा

बदायूँ। बदायूँ स्थित फोर लीफ पर कासगंज- उझानी- बदायूँ- लखनऊ को नई सीधी रेल सेवा के कल शुभारंभ से पूर्व आयोजित प्रेस वार्ता को केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल.वर्मा ने मीडिया के बंधुओं से वार्ता की।
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने बताया कल 26 जुलाई को जनपद बदायूँ और उझानी क्षेत्र के लिए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने जा रही है। इस अवसर पर उझानी- बदायूँ-ऐशबाग (लखनऊ) उद्घाटन विशेष रेलगाड़ी (संख्या 05018) को उझानी रेलवे स्टेशन से दोपहर 12:00 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इसके उपरांत 15312/15311 कासगंज–ऐशबाग–कासगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस का नियमित संचालन प्रारंभ होगा, जिससे बदायूँ और उझानी क्षेत्र के यात्रियों को राजधानी लखनऊ के लिए सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी। आगे बताया उद्घाटन विशेष रेलगाड़ी उझानी से दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा बदायूँ स्टेशन पर 12:15 बजे पहुंचेगी और 12:17 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, सिधौली एवं मोहिबुल्लापुर होते हुए रात्रि 9:10 बजे ऐशबाग (लखनऊ) पहुंचेगी।
उन्होंने कहा यह केवल नई रेल सेवा का शुभारंभ नहीं, बल्कि जनपद बदायूँ और उझानी क्षेत्र के लाखों लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने का ऐतिहासिक अवसर है। इस रेल सेवा से विद्यार्थियों, व्यापारियों, किसानों, नौकरीपेशा लोगों, मरीजों तथा आम यात्रियों को राजधानी लखनऊ तक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। आगे बताया बदायूँ को लगातार दूसरी बड़ी रेल सौगात मिल रही है। कुछ समय पूर्व जनपद को दिल्ली के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस की सुविधा मिली थी और अब लखनऊ के लिए सीधी रेल सेवा प्रारंभ हो रही है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की बदायूँ के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा उझानी स्टेशन से इस रेल सेवा का शुभारंभ होना पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। उझानी, बदायूँ तथा आसपास के क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, व्यापार तथा प्रशासनिक कार्यों के लिए लखनऊ की यात्रा पहले की अपेक्षा कहीं अधिक आसान और सुविधाजनक होगी। इससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल का अभूतपूर्व आधुनिकीकरण हो रहा है। देशभर में नई रेल सेवाओं का विस्तार, रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण, विद्युतीकरण तथा आधारभूत संरचना को मजबूत करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार के समन्वित प्रयासों से बदायूँ सहित पूरे क्षेत्र को विकास की नई सौगातें मिल रही हैं। उन्होंने कहा बेहतर रेल संपर्क से बदायूँ और उझानी क्षेत्र में व्यापार, उद्योग, पर्यटन, शिक्षा और रोजगार की नई संभावनाएं विकसित होंगी तथा जनपद विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगा।
केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा भारतीय रेल का जनपदवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह नई रेल सेवा बदायूँ और उझानी क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगी तथा आने वाले समय में क्षेत्र की प्रगति को नई दिशा देगी।
अंत में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने प्रेस वार्ता में उपस्थित सभी इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जनपद को नई रेल सेवा की ऐतिहासिक सौगात प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा का जनपदवासियों की ओर से हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया।
इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष अनुभव उपाध्याय तथा मीडिया के बंधु उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

छात्रों के मुद्दे पर सपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Spread the loveलखनऊ। छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार …

error: Content is protected !!