Breaking News

पीड़ित परिवार के घर पहुंचे सदर विधायक, दो लाख का चेक सौंपा

Spread the love

बदायूं। बागपत के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में बदायूं के 13 लोगों की मौत के बाद जिले में शोक का माहौल है। हादसे में सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रसलपुर पुठी निवासी मुनीम की भी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी के बाद सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

विधायक ने मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि अपनों को अचानक खोने का दर्द बेहद कठिन होता है। इस दुख की घड़ी में सरकार और जनप्रतिनिधि परिवार के साथ हैं।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राहत राशि का उद्देश्य पीड़ित परिवारों को इस कठिन समय में कुछ आर्थिक सहारा उपलब्ध कराना है।

उन्होंने दिवंगत मुनीम की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख पति अनेकपाल पटेल, मंडल अध्यक्ष रामचरन पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान सुनील यादव, हेमंत मिश्रा, आदेश शर्मा, रामसेवक यादव, कृष्ण पाल यादव, विशाल यादव, सतीश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुरुकुल महाविद्यालय सूर्यकुंड में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

Spread the loveबदायूं। गुरुकुल महाविद्यालय सूर्यकुंड में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामयी सांस्कृतिक …