

बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति, सांसद आदित्य यादव व छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाह के अनुमोदन तथा जिलाध्यक्ष आशीष यादव की सहमति से बदायूं सपा छात्र सभा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित की गई है।
नई कार्यकारिणी में जाहिद गाजी को जिलाध्यक्ष और चेतन यादव को जिला महासचिव बनाया गया है। आरिफ खान, नफीसर, रवि कुमार सिंह, अमोल सिंह, चौधरी फैजान अशरफ राईन और नेमपाल सिंह को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। अरसद अली को कोषाध्यक्ष तथा सालिम कादरी को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा सुनील कश्यप, अर्जुन प्रजापति, ओमेन्द्र सागर, मो. फरीद, जसवीर यादव सहित कई युवा कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
विधानसभा स्तर पर भी संगठन का विस्तार किया गया है। अमित कुमार को सहसवान, उदय शाक्य को बिल्सी, आदित्य यादव को बदायूं और अंशुल यादव को बिसौली विधानसभा छात्र सभा अध्यक्ष बनाया गया है।
पार्टी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई देते हुए छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की उम्मीद जताई। नई कार्यकारिणी आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए युवाओं को संगठन से जोड़ने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में भूमिका निभाएगी।
Budaun Amarprabhat