बिल्सी। थाना क्षेत्र में सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम बन्नी ढकपुरा निवासी रजनेश पुत्र ओमपाल बिल्सी कस्बे से खरीदारी करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। खैरी गांव के पास पहुंचने पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में रजनेश गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बिल्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Budaun Amarprabhat