Breaking News

स्काउटिंग छात्राओं को बनाती है अनुशासित और आत्मनिर्भर : वीरू

Spread the love

बालिकाओं में सन्निहित है इतिहास रचने की विलक्षण शक्ति और अपार ऊर्जा : संजीव

त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ, स्काउटिंग आंदोलन के उद्देश्य और समाज एवं राष्ट्र के प्रति उनके दायित्वों की दी गई जानकारी।

उझानी : नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कालेज में भारत स्काउट-गाइड के तत्वावधान में त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में छात्राओं को स्काउटिंग के मूल सिद्धांतों, अनुशासन, सेवा, सहयोग और नेतृत्व के साथ जीवन को बेहतर ढंग से जीने की उपयोगी कलाओं का प्रशिक्षण दिया गया। गाइड्स को टोली निर्माण, टोली विधि, टोली के उत्तरदायित्वों के साथ टोली पद्धति से मिल-जुलकर कार्य करने, अपनी जिम्मेदारी समझने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने, स्काउटिंग आंदोलन के उद्देश्य और समाज एवं राष्ट्र के प्रति उनके दायित्वों की भी जानकारी दी गई।
प्रधानाचार्या श्रीमती वीरू सिंह ने कहा कि स्काउटिंग छात्राओं के व्यक्तित्व को निखारने वाली सर्वोत्तम शिक्षा है, जो उन्हें अनुशासन के साथ आत्मनिर्भर और जिम्मेदार बनाती है। प्रशिक्षण से अर्जित संस्कार और जीवन-कौशल छात्राओं को भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने की शक्ति प्रदान करेंगे। जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि बालिकाएं अपनी शक्ति और सामर्थ्य को पहचानें। कभी हिम्मत न हारें, हर चुनौती को अवसर में बदलकर आगे बढ़ें। बालिकाओं में इतिहास रचने की विलक्षण शक्ति और अपार ऊर्जा सन्निहित है। अपनी अद्भुत क्षमता और योग्यता से राष्ट्र को गौरवान्वित करें।
गाइड कैप्टन श्रीमती प्रेमलता शर्मा के मार्गदर्शन में छात्राओं को गाइड नियम एवं प्रतिज्ञा, झंडा गीत, प्रार्थना, सैल्यूट तथा बायां हाथ मिलाने की विधि का अभ्यास कराया गया।
इस मौके पर शिक्षिका वसीम निगहत खानम, सरिता शर्मा, शालिनी वार्ष्णेय, गुंजन, श्याम शर्मा, शिल्पी गुप्ता, पूजा चौहान, अमीर बानो आदि मौजूद रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं के शिक्षकों को दिल्ली में मिला राष्ट्रीय भाषा अवार्ड 2026, गोल्ड मेडल से हुए सम्मानित

Spread the loveबदायूं। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और समाज के प्रति समर्पण के …