बदायूं। भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद और एसआईएस इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षित बेरोजगारों के लिए जनपद के सभी विकास खंडों में 7 से 29 अक्टूबर तक विशेष भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में सुरक्षा जवान के 1300 और सुपरवाइजर के 100 पदों पर चयन होगा।
वरिष्ठ भर्ती अधिकारी प्रेम प्रकाश ने बताया कि सुरक्षा जवान के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं पास/अनुत्तीर्ण, आयु 19 से 40 वर्ष व लंबाई 167.5 सेमी तथा सुपरवाइजर हेतु 12वीं पास, आयु 21 से 40 वर्ष व लंबाई 170 सेमी निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को 65 वर्ष तक स्थायी नियोजन, पीएफ, ईएसआई, पेंशन और बीमा जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
भर्ती कैंप सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी दो पासपोर्ट फोटो, 10वीं की अंकतालिका व पहचान पत्र की छायाप्रति लेकर निर्धारित तिथियों पर अपने ब्लॉक परिसर अथवा 29 अक्टूबर को जिला सेवायोजन कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं।
Budaun Amarprabhat