Breaking News

पकवानों के साथ 38वाँ हनुमान भंडारा संपन्न, 11 गांवों की कन्याओं को कराया गया भोज

Spread the love

मुजरिया। क्षेत्र के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान व्यास शर्मा ढाबा, सबदलपुर (मुजरिया) पर 38वें विशाल हनुमान जी के भंडारे का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस वार्षिक धार्मिक अनुष्ठान में शुद्धता का विशेष ध्यान रखते हुए पूरी, सब्जी और सभी पकवान शुद्ध देसी घी से तैयार किए गए।
इस वर्ष आयोजकों द्वारा क्षेत्र के 11 गांवों की 1100 कन्याओं को भोज कराने का पावन संकल्प लिया गया था। धार्मिक अनुष्ठान का विधिवत शुभारंभ सचिन शर्मा ने हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पूजा-अर्चना कर किया। पवनपुत्र को पारंपरिक रोट और लड्डुओं का महाभोग अर्पित करने के उपरांत कन्या पूजन कर उन्हें आदरपूर्वक भोज कराया गया, जिसके बाद आम श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण शुरू हुआ। इसी अवसर पर नन्हीं नायशा शर्मा ने फीता काटकर ‘शर्मा फिटनेस क्लब’ का विधिवत उद्घाटन भी किया।
भंडारे में व्यास शर्मा ट्रांसपोर्ट कंपनी के सभी कर्मचारियों ने सेवा भाव से योगदान दिया। इस दौरान व्यास शर्मा ढाबा व ट्रांसपोर्ट के स्वामी व्यास शर्मा, सचिन शर्मा (मुजरिया ढाबा), राजा शर्मा (शर्मा फिटनेस क्लब), नितिन शर्मा (डेयरी फार्म) तथा परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही रवि यादव, गुरुदेव पंडित, डॉ. एन.पी.एस. सैलानी, वीरेंद्र सिंह, सर्वेश गुप्ता सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और आशीर्वाद लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आईएमए बदायूँ की नवीन कार्यकारिणी का गठन डॉ. रामिन्दर सिंह अध्यक्ष और डॉ. राजेश कुमार वर्मा बने सचिव

Spread the loveबदायूँ। शहर के फोर लीफ होटल में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में भारतीय चिकित्सा …