Breaking News

चोरी की हीरो स्प्लेंडर बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Spread the love

अलापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद भर में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहन चेकिंग और वाहन चोरी की वारदातों के अनावरण को लेकर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत अलापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार को थाना अलापुर पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की एक मोटरसाइकिल सहित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष अलापुर सनी चौधरी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना और सतर्क निगरानी के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 227/26 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान मुनेन्द्र पुत्र कृपाल, निवासी ग्राम रमनगला, थाना अलापुर, जनपद बदायूँ के रूप में हुई है।
तलाशी और जांच के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। वाहन बरामदगी के आधार पर पुलिस ने दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर दी है। पुलिस टीम ने कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए पकड़े गए अभियुक्त का चालान कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
वाहन चोर को दबोचने वाली टीम में थानाध्यक्ष सनी चौधरी मय हमराह पुलिस बल शामिल रहे। पुलिस की इस तत्परता से स्थानीय लोगों और वाहन स्वामियों ने राहत की सांस ली है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप, जलनिकासी बंद होने से ग्रामीण परेशान

Spread the loveबिल्सी। क्षेत्र के बागरपुर सागरपुर गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का …