Breaking News

रामलीला मंच पर हनुमान-विभीषण मिलन और लंका दहन की लीला का मंचन

Spread the love

बिसौली। आदर्श रामलीला कमेटी बिसौलीगंज के रंगमंच पर हनुमान-विभीषण मिलन और लंका दहन की लीला का मनमोहक मंचन किया गया। कलाकारों के शानदार अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। पूरा रामलीला परिसर जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा।

लीला में माता सीता की खोज में लंका पहुंचे हनुमानजी की विभीषण से भेंट, अशोक वाटिका में माता सीता से संवाद और रावण के दरबार में हनुमानजी की निर्भीकता के दृश्य प्रस्तुत किए गए। इसके बाद हनुमानजी की पूंछ में आग लगाए जाने और लंका दहन के दृश्य ने दर्शकों में विशेष उत्साह भर दिया।

हनुमानजी की भूमिका में ब्रह्मपाल सिंह, विभीषण के रूप में धर्मपाल शाक्य और माता सीता की भूमिका में राजू ने शानदार अभिनय किया। कलाकारों के अभिनय की दर्शकों ने तालियां बजाकर सराहना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

185वें उर्स-ए-कादरी में आबिद रजा ने की चादरपोशी

Spread the love 185वें उर्स-ए-कादरी में आबिद रजा ने की चादरपोशी अमन-चैन और आपसी भाईचारे …