बदायूं। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के आयोजन के मद्देनजर 30 अक्टूबर को जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों और महाविद्यालयों में एक दिवसीय शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से 21 अक्टूबर को जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार, जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद यह निर्णय लिया गया है। अवकाश का आदेश सभी मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और अन्य बोर्डों से संचालित माध्यमिक विद्यालयों पर लागू होगा। इसमें सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के विद्यालय भी शामिल हैं। जनपद में संचालित सभी महाविद्यालयों में भी 30 अक्टूबर को शैक्षणिक अवकाश रहेगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित विद्यालयों और महाविद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Budaun Amarprabhat