185वें उर्स-ए-कादरी में आबिद रजा ने की चादरपोशी
अमन-चैन और आपसी भाईचारे का दिया संदेश
बदायूं। ऐतिहासिक दरगाह-ए-आलिया कादरिया में आयोजित 185वें सालाना उर्स-ए-कादरी में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा ने मजार शरीफ पर चादरपोशी और गुलपोशी की। उन्होंने मुल्क और शहर में अमन-चैन, खुशहाली व तरक्की की दुआ मांगी।
इस मौके पर आबिद रजा ने कहा कि सूफी-संतों की यह धरती मोहब्बत और भाईचारे की मिसाल है। सभी धर्मों के लोगों को आपसी प्रेम और इंसानियत का संदेश फैलाना चाहिए। उन्होंने नगर पालिका के कैंप में पहुंचकर जायरीनों का स्वागत भी किया। इस दौरान सभासदों, सपा पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में जायरीन मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat