Breaking News

बकाया टैक्स वाले 16 वाहन सीज, 64 वाहनों के काटे चालान

Spread the love

### बकाया टैक्स वाले 16 वाहन सीज, 64 वाहनों के काटे चालान

परिवहन विभाग ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान

बदायूं। जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने बकाया टैक्स और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान टैक्स जमा न करने पर 16 वाहन सीज किए गए। इनमें चार ईको वैन, दो बड़ी बसें, पांच ई-रिक्शा और पांच ऑटो शामिल हैं।

इसके अलावा बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने पर 64 वाहनों के चालान किए गए। सीज वाहनों को पुलिस लाइन, एआरटीओ कार्यालय और थाना सहसवान में रखा गया है। परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से समय पर टैक्स जमा करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राज्य मंत्री राकेश राठौर ‘गुरु’ और विधायक बब्बू भैया ने किया भामाशाह प्रतिमा, कान्हा गौशाला व शिव मंदिर हॉल का लोकार्पण

Spread the loveदातागंज। नगर पालिका परिषद दातागंज में विकास कार्यों की कड़ी में एक भव्य …