बदायूं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपात स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया। एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन और सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया।
इस दौरान उग्र भीड़ को नियंत्रित करने, लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल सहित विभिन्न तरीकों का अभ्यास किया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने भी सक्रिय भागीदारी की। अधिकारियों ने जवानों को आपसी समन्वय और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, महिला थाना प्रभारी ज्योति सिंह सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat