Breaking News

बादलों ने बढ़ाया इंतजार, सहसवान के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा से मना करवा चौथ

Spread the love

बादलों ने बढ़ाया इंतजार, सहसवान के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा से मना करवा चौथ

कोल्हाई के रंकज शाक्य और प्रीति शाक्य की तस्वीर भी आई सामने

सहसवान। ग्रामीण क्षेत्रों में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। शाम को सज-संवरकर पूजा की थाली के साथ चांद के दीदार का इंतजार करती रहीं। हालांकि, कई स्थानों पर बादल छाए रहने के कारण चंद्रमा दिखाई नहीं दिया, जिससे महिलाओं का इंतजार लंबा हो गया।

ग्राम पंचायत कोल्हाई निवासी रंकज शाक्य और उनकी पत्नी प्रीति शाक्य की करवा चौथ के अवसर की तस्वीर भी सामने आई। तस्वीर में प्रीति पारंपरिक परिधान में पूजा की थाली के साथ नजर आईं। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रामलीला मंच पर विराट कवि सम्मेलन, हास्य के ठहाकों और वीर रस की हुंकार से गूंजा पंडाल

Spread the love डॉ. उर्मिलेश को समर्पित कवि सम्मेलन में देशभर के कवियों ने बांधा …