क्षतिग्रस्त सड़कों की शिकायत टोल फ्री नंबर और ऐप पर कर सकेंगे ग्रामीण
बदायूं। ग्रामीण क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने के दौरान खोदी गई सड़कों की मरम्मत के लिए जल निगम (ग्रामीण) एक से 10 नवंबर तक विशेष अभियान चला रहा है। अधिशासी अभियंता अमित कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में कुल 5334 किलोमीटर सड़क खोदी गई थी, जिसमें से 5319 किलोमीटर की मरम्मत कराई जा चुकी है। शेष 15 किलोमीटर सड़क की मरम्मत कराई जा रही है।
उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़कों की शिकायत टोल फ्री नंबर 1800-121-2164, जल समाधान ऐप, आईजीआरएस पोर्टल और जलसारथी ऐप के माध्यम से की जा सकती है। ग्रामीण फोटो और वीडियो अपलोड कर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
Budaun Amarprabhat