Breaking News

गंगा एक्सप्रेसवे पर बिल्सी के निकट इंटरचेंज बनाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा जनहित का संदेश

Spread the love

डॉ. उमेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा- बिल्सी और आसपास के सैकड़ों गांवों को मिलेगा विकास का लाभ

बिल्सी (बदायूं)। गंगा एक्सप्रेसवे से बिल्सी विधानसभा क्षेत्र को जोड़ने की मांग उठने लगी है। क्षेत्र के डॉ. उमेंद्र कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बिल्सी के निकट गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रवेश एवं निकास मार्ग (कट या इंटरचेंज) की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया है।

डॉ. उमेंद्र कुमार गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश के विकास, व्यापार, रोजगार और आवागमन के लिहाज से महत्वपूर्ण परियोजना है। यदि बिल्सी के नजदीक प्रवेश और निकास मार्ग की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है तो बिल्सी सहित आसपास के सैकड़ों गांवों के लोगों को इसका सीधा लाभ मिल सकता है।

उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे से क्षेत्र को जोड़ने पर व्यापार, कृषि, उद्योग, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर विकसित होने की संभावनाएं बढ़ेंगी। साथ ही बदायूं जनपद के इस क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जुड़ने में मदद मिलेगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री से जनहित को ध्यान में रखते हुए इस मांग पर विचार करने का अनुरोध किया। उनका कहना है कि बिल्सी क्षेत्र के लिए गंगा एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज की सुविधा आवागमन को आसान बनाने के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी गति दे सकती है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू की रन फॉर यूनिटी जोश से लबरेज़

Spread the loveतीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में जयंती पर लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का भावपूर्ण …