सनातन संस्कृति, धर्म और संस्कारों से जुड़ने का दिया संदेश
बदायूं। अखिल भारतीय सनातन धर्म कल्याण सभा के तत्वावधान में आयोजित 14 दिवसीय दिव्य सनातन दीप महायज्ञ के छठे दिन श्री सीताराम मंदिर में धार्मिक आयोजन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर सनातन संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक समरसता का संकल्प लिया।
मुख्य संयोजक पंडित आचार्य मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री ने कहा कि दीप महायज्ञ का उद्देश्य लोगों में आध्यात्मिक चेतना और धार्मिक संस्कारों को बढ़ावा देना है। उन्होंने युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने पर जोर दिया।
इस अवसर पर नितेश वार्ष्णेय, पंकज शर्मा, रामबहादुर पाण्डेय, राहुल चौबे, मारुत सक्सेना, दिनेश मिश्र, राजेश शर्मा, हरिओम रस्तोगी, पवन शंखधार, शिवशंकर महेरे और बालमुकुंद मेहरे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat