दबतोरी। क्षेत्र में भाई-बहन के प्रेम और अटूट रिश्ते का प्रतीक भाई दूज का त्योहार गुरुवार को हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में त्योहार को लेकर उत्साह देखने को मिला। बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की कामना की।
इस अवसर पर भाइयों ने भी अपनी बहनों को मिठाई खिलाकर स्नेह और आशीर्वाद दिया। कई घरों में बहनों ने भाइयों को मिठाई, फल और अन्य उपहार भेंट किए। बच्चों में भी त्योहार को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया।
भाई दूज के अवसर पर घरों में पकवान और मिठाइयां बनाई गईं। जिन बहनों के भाई दूर रहते हैं, उन्होंने फोन के माध्यम से शुभकामनाएं देकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।
भाई दूज का पर्व भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और आपसी अपनत्व को मजबूत करने का संदेश देता है। पूरे दबतोरी क्षेत्र में त्योहार की रौनक देखने को मिली और लोगों ने एक-दूसरे को भाई दूज की शुभकामनाएं दीं।
Budaun Amarprabhat