Breaking News

अंतरराज्यीय गिरोह के तीन शातिर बदमाश दबोचे अर्टिगा कार, फर्जी नंबर प्लेट, तमंचे व आभूषण बरामद

Spread the love

बदायूं। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उझानी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में शुक्रवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहे, फर्जी नंबर प्लेट लगी अर्टिगा कार और आभूषण बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान दिलीप सिंह निवासी खैरथल (राजस्थान), गोविन्द कुमार निवासी नूरपुर (बिजनौर) हाल निवासी खैरथल राजस्थान तथा सन्नी कुमार निवासी गांधीनगर (ईस्ट दिल्ली) हाल निवासी खैरथल राजस्थान के रूप में हुई है। तीनों आरोपी सगे भाई बताए जा रहे हैं।
तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से दो 315 बोर के तमंचे, चार जिंदा कारतूस, एक चाकू, एक अर्टिगा कार, चार फर्जी नंबर प्लेट, चार मोबाइल फोन, एक हथौड़ा, पीली धातु की एक टूटी चेन और सफेद धातु की एक तागड़ी बरामद की है।पुलिस के अनुसार, अभियुक्त गोविन्द और सन्नी का लंबा आपराधिक इतिहास है। दोनों के खिलाफ मुजफ्फरनगर और संभल जिलों के विभिन्न थानों में चोरी, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवकुमार मलिक के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

चंदौसी में एसडीएम ने पटाखा गोदामों पर मारा छापा, फायर सेफ्टी की जांच

Spread the loveचंदौसी। दीपावली के त्योहार को देखते हुए संभल जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट …