Breaking News

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भक्तिमय हुआ सहसवान

Spread the love

सहसवान। नगर में शुक्रवार को विशाल कलश यात्रा के साथ आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व आयोजक उमेश चंद्र माहेश्वरी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी के आवास से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा में पीत वस्त्र धारण कर बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर मंगल कलश रखकर शामिल हुईं। श्रद्धालु भजन-कीर्तन और जयकारे लगाते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। यात्रा दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान के सामने माहेश्वरी हॉस्टल कंपाउंड में कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।

आयोजकों के अनुसार, 13 से 20 नवंबर तक चलने वाली कथा में कथा व्यास पंडित ब्रह्मरत हरितोष जी (एकलव्य) प्रतिदिन दोपहर तीन से शाम सात बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

यातायात माह: स्कूलों में पुलिस ने छात्रों को सिखाए सड़क सुरक्षा के नियम

Spread the loveबदायूं। नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाते हुए यातायात पुलिस …