Breaking News

मिनी कुंभ मेला ककोड़ा की तैयारियां तेज

Spread the love

मिनी कुंभ मेला ककोड़ा की तैयारियां तेज
जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने किया स्थलीय निरीक्षण
बदायूं। रूहेलखंड के प्रसिद्ध ‘मिनी कुंभ’ मेला ककोड़ा को इस बार भव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला पंचायत प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने मेला स्थल पहुंचकर चल रहे निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि 17 नवंबर को होने वाले झंडी पूजन से पहले मेला क्षेत्र की सभी मूलभूत व्यवस्थाएं हर हाल में दुरुस्त कर ली जाएं।
जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा कि मेला ककोड़ा आस्था और परंपरा का बड़ा केंद्र है, इसलिए इसकी भव्यता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से कल्पवास के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि मेला परिसर में पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, मुख्य मार्गों का समतलीकरण और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। इसके साथ ही मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और कल्पवासियों की सुरक्षा व आवश्यक जरूरतों को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए गए।
इस निरीक्षण के अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विनोद सिंह, अभियंता पवन कुमार गोयल, अवर अभियंता अक्षय, मुजीब, मेला पुलिस इंचार्ज अश्वनी कुमार शर्मा सहित गोविंद यादव, अर्पित शर्मा, अनुराग गुप्ता, सुधीर, वीरेश यादव, जसपाल, संजू चौधरी, अरविंद, गुड्डू और राहुल गुप्ता आदि अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ पुलिस ने मनाई दीपावली, बांटी मिठाई

Spread the loveबदायूं। दीपावली के अवसर पर थाना कुंवरगांव पुलिस टीम ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों …