रियोनाई। श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज में शनिवार को बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने आकर्षक स्टॉल लगाकर अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण केजी की छात्रा अनवी सक्सेना रहीं, जिन्होंने फीता काटकर स्टॉलों का शुभारंभ किया। चेयरमैन महेश चंद्र सक्सेना, डायरेक्टर शेखर सक्सेना और एमडी आशीष सक्सेना ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रधानाचार्या शिल्पी सक्सेना, उपप्रधानाचार्य ओम किशन शर्मा एवं प्रशासक जेपी सिंह सहित शिक्षक-कर्मचारी मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat