Breaking News

जिला सैनिक बन्धु की बैठक 20 नवम्बर को

Spread the love

बदायूँ: जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप सिंह (अ0प्रा0) ने जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिकों एवं दिवंगत सैनिकों की विधवाओं को सूचित किया है कि उनकी कल्याणकारी समस्याओं के निराकरण हेतु जिला सैनिक बन्धु की बैठक जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में 20 नवम्बर 2026 को अपराह्न 12ः00 बजे से 01ः00 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार बदायूँ में आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिन भूतपूर्व सैनिकों अथवा दिवंगत सैनिकों की विधवाओं की कोई समस्या हो, वे अपना प्रार्थना-पत्र दो प्रतियों में 19 नवम्बर 2026 को सायं 04ः00 बजे तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में जमा करा सकते हैं।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ, विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

Spread the loveबदायूं। जिले में सोमवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ सदर विधायक महेश …