Breaking News

17 नवंबर को होगा वैज्ञानिक कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

छात्राओं के बीच होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
अनन्त घोष ब्यूरो
बदायूं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश, लखनऊ के सौजन्य से जिला विज्ञान क्लब बदायूं द्वारा आगामी 17 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 10 बजे से ‘स्वच्छता एवं स्वास्थ्य’ विषय पर वैज्ञानिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शहर के पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज में विशेष रूप से बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए आयोजित होगा।
जिला विज्ञान क्लब के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति वैज्ञानिक जागरूकता उत्पन्न करना है। इसमें जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों की कक्षा 6 से 12 तक की छात्राएं प्रतिभाग करेंगी।
कार्यक्रम के अंतर्गत वैज्ञानिक व्याख्यान प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता और गमला प्रतियोगिता के साथ-साथ कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं के बीच विज्ञान प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को जिला विज्ञान क्लब की ओर से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। क्लब के समन्वयक विवेक जौहरी ने जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों से अधिक से अधिक संख्या में बालिकाओं की प्रतिभागिता सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

*बिल्सी: बाबा इंटरनेशनल स्कूल में ‘रंगीलो गुजरात’ की धूम, ‘बाबा रेनबो मार्ट 2026’ का भव्य आयोजन*

Spread the loveबिल्सी के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में ‘बाबा रेनबो …