Breaking News

सैदपुर में यातायात पुलिस व RTM सोसाइटी का सड़क सुरक्षा अभियान, बांटे हेलमेट और लगाए रिफ्लेक्टर

Spread the love

* यातायात माह-2026 के तहत वजीरगंज क्षेत्र में वाहन चालकों को किया गया जागरूक
* कोहरे में हादसों की रोकथाम के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर चिपकाए गए रेडियम रिफ्लेक्टर
बदायूं। यातायात माह-2026 के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जनपद पुलिस और सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार (25 नवंबर) को बदायूं यातायात पुलिस और RTM सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में थाना वजीरगंज क्षेत्र अंतर्गत कस्बा सैदपुर में विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में प्रभारी निरीक्षक यातायात, यातायात पुलिस टीम तथा RTM सोसाइटी की डायरेक्टर निदा खान अपनी टीम के साथ शामिल रहीं।
कार्यक्रम के दौरान टीम ने स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों से संवाद कर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का उपयोग करने के प्रति प्रेरित किया। इस मौके पर बिना हेलमेट चल रहे दोपहिया वाहन चालकों को जागरूक करते हुए उन्हें हेलमेट भी वितरित किए गए, ताकि वे सुरक्षित यात्रा के महत्व को समझ सकें।
इसके अतिरिक्त, आगामी सर्दी और घने कोहरे के मौसम में होने वाले सड़क हादसों की रोकथाम के लिए विशेष कदम उठाए गए। टीम ने क्षेत्र से गुजरने वाले ट्रैक्टरों के पीछे जुड़ी ट्रॉलियों पर रेडियम रिफ्लेक्टर (रिफ्लेक्टिव टेप) लगाए, जिससे रात और कम दृश्यता की स्थिति में पीछे से आने वाले वाहन चालकों को ट्रॉलियां दूर से ही स्पष्ट दिखाई दे सकें। बदायूं पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा को अपनी प्राथमिकता बनाएं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में स्काउट का खोया पाया शिविर शुरू

Spread the love बदायूं : भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में मिनी कुंभ मेला …