Breaking News

खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

Spread the love

दहगवां। ‘मेरा युवा भारत, बदायूं’ के तत्वावधान में दहगवां विकासखंड के जरीफनगर स्पोर्ट्स फील्ड में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के ग्रामीण युवाओं ने बढ़-चढ़कर और पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के दौरान युवाओं की शारीरिक दक्षता और खेल कौशल को परखने के लिए खो-खो, वॉलीबॉल, साइकिल रेस, 400 मीटर दौड़ और 200 मीटर दौड़ सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन कराया गया। सभी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए पूरा दमखम दिखाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेरा युवा भारत, बदायूं के कार्यालय सहायक रविंद्र पाल सिंह ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना मजबूत होती है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए निरंतर ऐसे मंच प्रदान किए जा रहे हैं।
प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेता प्रतिभागियों को टी-शर्ट और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर ओमवीर सिंह दद्दा, अशोक सिंह, माणिक्य मौर्य, सौरभ सिंह, अखिलेश यादव, पीयूष यादव और लविश यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अशोक सिंह ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 295 जोड़े बने हमसफर, 14 का निकाह

Spread the loveबदायूं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को पूनम लॉन में सामूहिक …