Breaking News

धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, बाबा साहब को दी गई श्रद्धांजलि

Spread the love

आसफपुर। स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज में गुरुवार को संविधान दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। यह आयोजन कॉलेज के प्रधानाचार्य करतार सिंह और प्रधान लिपिक सुमति पाठक के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने बाबा साहब के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और भारतीय संविधान के आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा मौलिक कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने छात्रों को संविधान की महत्ता से अवगत कराते हुए कहा कि संविधान ही देश की एकता, अखंडता और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों का सबसे बड़ा संरक्षक है।
समारोह में विद्यालय परिवार की ओर से अखिलेश पाठक, मोहर सिंह, रामभरोसे लाल, जयवीर सिंह, अभय सिंह, श्याम सुंदर शर्मा, रजनीश मिश्रा, बृजेश यादव, भावना रानी वार्ष्णेय, दामिनी गंगवार, अनिल आर्य, राजीव कश्यप, ब्रह्म दत्त शर्मा, अरुण कुमार मौर्य, पीयूष पाराशरी, अभिलाष मिश्रा, ठाकुर प्रसाद, शिव कुमार और महेश पाल सिंह सहित समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।अंत में कॉलेज के प्रधानाचार्य करतार सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गंगा में पांचवें दिन मिला रिया का शव, शीला की तलाश जारी

Spread the loveबदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव नगला शिम्भू से लापता दो महिलाओं और …