Breaking News

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय, बदायूँ में 26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में प्राचार्या प्रो. इंदु शर्मा के निर्देशन में शपथ ग्रहण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को भारतीय संविधान के महत्व, उसके मूलभूत आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. इंदु शर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। यह केवल नियमों और कानूनों का संग्रह नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। संविधान हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के साथ-साथ अपने मौलिक कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ० प्रीति वर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें संविधान के निर्माण, उसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि तथा भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका से परिचित कराया गया एवं बताया गया कि 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकृत किया गया था, इसी ऐतिहासिक दिवस की स्मृति में प्रतिवर्ष संविधान दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित प्राचार्या, शिक्षकगण एवं छात्राओं ने संविधान के प्रति निष्ठा एवं सम्मान बनाए रखने, लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करने, देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ ली। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं में संवैधानिक जागरूकता, राष्ट्रीय एकता एवं नागरिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में तीस घंटे के वैल्यू एडेड कोर्स में सीखीं स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग की बारीकियां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में खिलाड़ियों को चोट से बचाने और बेहतर प्रदर्शन …