Breaking News

बिल्सी के रमनगला में आंबेडकर प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ

Spread the love

बिल्सी (बदायूं)। विधानसभा क्षेत्र बिल्सी के ग्राम रमनगला में शुक्रवार को डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ किया गया। इस दौरान लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।

कार्यक्रम में विधायक हरीश शाक्य ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन संघर्ष और संविधान में दिए गए समानता व न्याय के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रतिमा स्थलों का सौंदर्यीकरण केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को बाबा साहेब के विचारों और आदर्शों से जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने वंचित और शोषित वर्ग को अधिकार व सम्मान दिलाने के लिए जीवन समर्पित किया।

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, राहुल देव शाक्य, सूरजपाल सागर, डोरीलाल सागर, रामप्रकाश सागर, अनिल कुमार भारती, ऋषिपाल सिंह, चरन सिंह, सरनाम सिंह, नेत्रपाल, सत्यभान सागर, नेम सिंह सागर सहित पार्टी पदाधिकारी एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के नर्सिंग स्टुडेंट्स ने गांवों में जगाई अलख

Spread the love ख़ास बातें सिबौरा में जल संरक्षण और वृक्षारोपण का बताया महत्व स्टुडेंट्स …